Simdega News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचा
घटना की जानकारी देते डीएसपी मुख्यालय | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात और मारपीट करने के आरोपी आदर्श डुंगडुंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिमडेगा: शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन यौन संबंध बनाने, गर्भपात कराने और मारपीट करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श डुंगडुंग, पिता रविशंकर डुंगडुंग, निवासी घोंचोटोली, दीपनगर, सिमडेगा के रूप में हुई है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 10 अगस्त 2026 को महिला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे. आवेदन के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
मामले के अनुसंधान एवं सत्यापन के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदर्श डुंगडुंग को 26 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 27 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस गंभीर एवं संवेदनशील है. ऐसे मामलों में त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए