Simdega News: भारी बारिश में गिरा मिट्टी का घर, परिवार के सामने रहने का संकट, प्रशासन से मदद की गुहार

Updated:
विज्ञापन

ध्वस्त घर के पास परिजन | Prabhat Khabar Network

बानो प्रखंड में भारी बारिश के कारण जयवन्त जड़िया का घर गिर गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे और सरकारी आवास सहायता की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

बानो,सिमडेगा: प्रखंड की सोय पंचायत के तिनसोगड़ा माझी टोली में भारी बारिश के कारण जयवंत जड़िया का मिट्टी का घर अचानक गिर गया. घर गिरने से परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सोय पंचायत की मुखिया सोमवारी कैथवार मौके पर पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और मकान गिरने से हुए नुकसान का जायजा लिया. मुखिया ने प्रखंड प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें : Simdega News: कोलेबिरा में वाहन से चार मवेशी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार, सूमो विस्टा जब्त

पीड़ित जयवंत जड़िया ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त मकान के एवज में उचित मुआवजा और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गयी है.

वहीं, ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola