इतिहास विभाग के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन

इतिहास विभाग के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के इतिहास विभाग के छात्रों ने खूंटी जिला स्थित बक्शपुर नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया. मौके पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रो सनी संतोष टोप्पो, असिस्टेंट प्रो शशि ज्योति बखला, असिस्टेंट प्रो अर्चना शेफाली तथा असिस्टेंट प्रो पुष्पलता कुजूर विशेष रूप से उपस्थित थे. स्वच्छता अभियान के दौरान छात्रों ने वनभोज स्थल पर फैले कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया. अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण व स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग के वरिष्ठ छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. अंत में शिक्षकों ने छात्रों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी व पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं.

34 हजार में हुआ कोरोंजो मेला का डाक

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोंजो में लगने वाले तीन दिवसीय मेले का बंदोबस्ती डाक 34 हजार में किया गया. नरेंद्र बड़ाइक ने अधिक बोली लगा कर डाक अपने नाम किया. यह मेला सात फरवरी से नौ फरवरी तक लगेगा. मौके पर अंचलाधिकारी कमलेश उरांव, जिप सदस्य अजय एक्का आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola