गोवा जाने वाले थे नाबालिग, राउरकेला स्टेशन पर पुलिस ने दोनों को किया सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद किए गये नाबालिग परिजनों के साथ: फोटो प्रभात खबर

सिमडेगा पुलिस ने एक बड़े मिशन को पूरा करते हुए लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़के और उसके साथ एक नाबालिग लड़की को राउरकेला से सकुशल बरामद किया है. दोनों को गोवा ले जाने की योजना थी.

विज्ञापन

कोलेबिरा से रथिंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को सिमडेगा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के जरिए राउरकेला से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने उसके साथ मौजूद एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है. दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 21 अगस्त को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को नाबालिग के परिजन ने कोलेबिरा थाना में उसके गुमशुदा होने की लिखित शिकायत दी थी. मामले में सनहा संख्या 20/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए लगातार खोजबीन और सत्यापन किया. इसी क्रम में पुलिस को गुमशुदा नाबालिग के राउरकेला में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने युवक से संपर्क स्थापित किया और आरपीएफ राउरकेला की सहायता से उसे तथा उसके साथ मौजूद नाबालिग लड़की को राउरकेला रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया.

पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि वे गोवा जाने वाले थे. आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, मानव तस्करी की रोकथाम और पीड़ितों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने या मानव तस्करी से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें.

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 अगस्त तक करा लें फसल बीमा, गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार रथ

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक कचरे से रोजगार की राह, पोगलोया में महिला समूह ने संभाली कचरा प्रबंधन की कमान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola