युवाओं को मिलेगा मौका, सिमडेगा में स्कूल-कॉलेजों से ‘मेरा युवा भारत’ से जोड़ने का अभियान तेज
बैठक में उपस्थित उपायुक्त व अन्य : फोटो प्रभात खबर
सिमडेगा में 'मेरा युवा भारत' पहल के तहत युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है. उपायुक्त के नेतृत्व में हुई बैठक में 15-29 आयु वर्ग के युवक-युवतियों को पोर्टल से जोड़ने के दिशा-निर्देश दिए गए. महाविद्यालयों और स्कूलों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है.
सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट
आपके शहर में
सिमड़ेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के झारनेट सेंटर में मेरा युवा भारत सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन, उपनिदेशक जंनसम्पर्क, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, लीड बैंक, राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी सहित जिले के विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया.
बैठक में मेरा युवा भारत, सिमडेगा के जिला युवा अधिकारी पुलकित खुराना ने पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभी सदस्यों को 15-29 आयु वर्ग के युवक और युवतियों को मेरा युवा भारत के पोर्टल में अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कर युवाओं को जोड़ने से संबंधित जानकारी दी.
उपायुक्त ने सिमडेगा जिला के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्कूल के छात्र- छात्राओं को जोड़ने के लिए कई दिशा निर्देश दिए. इस विषय पर उपस्थित सलाहकार समिति के सदस्यों ने प्राप्त लक्ष्य को पूरा करने के लिए महाविद्यालयों में जाकर महाविद्यालय प्रबंधन से संपर्क करने की जरूरत बतायी.
ये भी पढ़ें: ग्रामीणों की समस्याओं पर एडीसी ने लिया संज्ञान, जमीन विवाद के मामलों में कार्रवाई का निर्देश
ये भी पढ़ें: पलायन रोकने की पहल: तमिलनाडु से लौटे युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़ने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए