बरसलोया में 14 से शुरू होगा तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा और बरसलोया में गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में महाभंडारा, सांस्कृतिक संध्या और विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन होगा।

विज्ञापन

कोलेबिरा, सिमडेगा: शिवाजी क्लब बरसलोया के तत्वावधान में श्री रामजानकी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा. महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

14 सितंबर को सुबह 8:30 बजे गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना होगी. शाम छह बजे संध्या आरती एवं मंगल दीप प्रज्वलन किया जायेगा. 15 सितंबर को दोपहर एक बजे से महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा. इसी दिन शाम सात बजे बाल नृत्य प्रतियोगिता एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्मिथ कुमार सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

16 सितंबर को सुबह नौ बजे पूजा के बाद महासप्रसाद वितरण किया जायेगा. शाम 7:30 बजे गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. पूजा-अर्चना सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित पवन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न होंगे.

इधर, कोलेबिरा में भी गणेश पूजा की तैयारी समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है. समिति की ओर से आकर्षक गणेश प्रतिमा एवं पंडाल का निर्माण किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola