तेलंगा खड़िया स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में झालदा एफसी चैंपियन, डुमरडीह को 2-1 से हराया
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक| Prabhat Khabar Network
शाहपुर में आयोजित वीर शहीद तेलंगा खड़िया स्मृति चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को खेला गया. झालदा एफसी ने डुमरडीह एफसी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. विधायक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत स्थित शिवनाथपुर खेल मैदान में आयोजित वीर शहीद तेलंगा खड़िया स्मृति चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को खेला गया. फाइनल मुकाबले में झालदा एफसी ने डुमरडीह एफसी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने अन्य अतिथियों के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि मो शमी आलम, कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, युवा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, टकरमा पेरिश चेयरमैन निर्दोष बघवार, अघरमा पंचायत प्रभारी मनोज डुंगडुंग, पीटर टेटे व कुलदीप सोरेंग मौजूद थे.
तेलंगा खड़िया के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि तेलंगा खड़िया का जीवन साहस, संघर्ष और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया.
विधायक ने फुटबॉल को ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की क्षमता विकसित करता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए