संत मती उपासनालय का संस्कार व उद्घाटन समारोह, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते विधायक| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छोटानागपुर डायोसिस में संत मती उपासनालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. विधायक सुदीप गुड़िया और बिशप स्वामी बीबी बास्के ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया. यह उपासनालय सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करेगा.

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के सोड़ा नवाटोली स्थित छोटानागपुर डायोसिस, उत्तर भारत की कलीसिया के संत मती उपासनालय का संस्कार एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और बिशप स्वामी बीबी बास्के मुख्य रूप से उपस्थित थे. बिशप ने फीता काटकर उपासनालय का विधिवत उद्घाटन एवं संस्कार किया. इसके बाद चर्च में सामूहिक उपासना और प्रभुभोज का अनुष्ठान संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सेवा, करुणा, सत्य और भाईचारे का संदेश देती हैं. ये शिक्षाएं समाज और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने कहा कि संत मती उपासनालय प्रार्थना और धार्मिक आस्था के केंद्र के साथ सामाजिक एकता, शांति, सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बने. ऐसे स्थल धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को करीब लाने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

समारोह में डायोसिस सचिव रेव्ह अमृत मसीहचरण मुंडू, कामडारा जिलाध्यक्ष रेव्ह अशोक मानकी, रेव्ह जेम्स कंडुलना, रेव्ह निर्मल समद, रेव्ह बिकला बाखला, रेव्ह सिमोन कंडुलना, रेव्ह सुनील इमानुएल भुइयां, रेव्ह मरसलन गुड़िया, रेव्ह जस्टिन भुइंया, रेव्ह थोमस वाजराय, रेव्ह जोहन भेंगरा, वरिष्ठ सदस्य नेलसन तोपनो, नियरजन जोजोवार, रसिकन जोजोवार, वरदान तोपनो, जुनुल नाग, जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, उकौली मुखिया कृपा हेमरोम, अनूप मिंज, अभिषेक भेंगरा, विश्राम तोपनो, पेरिश सचिव रोशन स्टीफन हस्सा, कोषाध्यक्ष सुरसेन लुगुन, भूतपूर्व सचिव प्रेमानंद शील तोपनो, भूतपूर्व कोषाध्यक्ष अमुस कंडुलना, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया अनिल लुगुन, ऑल चर्चेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो, जोलेन बारला समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola