सांसारिक मोह त्याग कर सेवा कार्य में जुटे थे संत इग्नासियुस

Updated:
विज्ञापन

सोगड़ा चर्च में मनाया गया संत इग्नासियुस लोयला का पर्व

विज्ञापन

सोगड़ा चर्च में मनाया गया संत इग्नासियुस लोयला का पर्व

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. यीशु समाज के संस्थापक संत इग्नासियुस लोयोला का पर्व पाकरटांड़ के सोगड़ा चर्च में मनाया गया. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने चर्च पहुंच कर उपस्थित सभी पुरोहितों को पर्व की बधाई दी. इसके बाद वे आयोजित समारोह में शामिल हुई. जिप सदस्य ने कहा कि संत इग्नासियुस लोयोला ने संतों के जीवन का अध्ययन कर महान संतों के आदर्श व गुणों का अनुकरण किया. उन्होंने सांसारिक मोह का त्याग कर सेवा कार्य के कार्य में जुटे. इतना ही नहीं उन्होंने अपने प्रार्थनामयी सेवकाई जीवन से ईश्वर के निकट आते गये, जिससे उन्हें एक संत का दर्जा प्राप्त हुआ. क्योंकि सांसारिक मोह माया का त्याग कर जो ईश्वर के निकट आता है, उसे अनंत जीवन प्राप्त होता है. कहा कि यीशु ख्रीस्त हमारे जीवन के केंद्र बिंदु हैं. उन्होंने कहा कि हमें केवल स्वयं की चिंता नहीं करते हुए दूसरों के लिए भी चिंतित रहना चाहिए. मौके पर चर्च परिसर में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन पल्ली पुरोहित फादर प्रदीप तिर्की, फादर सिलबानुस केरकेट्टा, फादर थियोदोर किड़ो, डीन फादर गाब्रियल डुंगडुंग, फादर तारसियुस कुल्लू आदि की उपस्थिति में संपन्न हुई. इधर, जोसिमा खाखा ने पुरोहितों के आवास पहुंच फादर पीयूष खलखो, फादर ब्रुनो टोप्पो, फादर फेडरिक कुजूर, फादर फ्लोरेंस गुडि़या, फादर एमानुएल बरला समेत अन्य पुरोहितों को बुके देकर पर्व की बधाई दी. इसके बाद झरैन पहुंच कर फादर क्लेमेंट, डिकन फादर साइमन, फादर रंजीत, फादर यूजीन तिर्की, फादर बिपिन आदि पुरोहितों को पर्व की बधाई दी. मौके पर बांसजोर जिप सदस्य समरोम पॉल तोपनो, काथलिक महिला संघ की धर्मप्रांतीय सलाहकार जोसफा कुजूर, प्रतिमा कुजूर, वाल्टर टोप्पो, अनिता रानी टोप्पो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola