ePaper

वार्ड 13 से पार्षद पद के लिए विमल जैन ने किया नामांकन

Updated at : 31 Jan 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड 13 से पार्षद पद के लिए विमल जैन ने किया नामांकन

निकाय चुनाव. अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने खरीदे नामांकन पत्र

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद आम निर्वाचन को लेकर शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की प्रक्रिया जारी रही. 31 जनवरी को अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न कार्यालय प्रकोष्ठों में अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गये. अध्यक्ष पद के लिए परियोजना निदेशक, आइटीडीए कार्यालय प्रकोष्ठ से कुल दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या एक से पांच के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इसमें वार्ड संख्या एक और तीन से किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा. वार्ड संख्या दो से एक, वार्ड संख्या चार से दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि वार्ड संख्या पांच से कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया. अंचल अधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. वार्ड संख्या 6 और 7 से एक-एक, वार्ड संख्या 8 से दो, जबकि वार्ड संख्या 9 और 10 से एक-एक अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए नामांकन पत्रों की खरीद हुई. वार्ड संख्या 11 से एक, वार्ड संख्या 12 से दो, वार्ड संख्या 13 से एक तथा वार्ड संख्या 15 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं वार्ड संख्या 14 से किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं लिया. इस क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. वार्ड संख्या 16, 17 और 18 से कोई भी अभ्यर्थी सामने नहीं आया, जबकि वार्ड संख्या 19 से चार और वार्ड संख्या 20 से तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. इस बीच वार्ड संख्या 13 से विमल कुमार जैन ने आरओ सह डीसीएलआर अरुणा कुमारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया को लेकर दिनभर संबंधित कार्यालयों में चहल-पहल बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola