संत जेवियर्स कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में हिंदी और कॉमर्स विभाग का दबदबा

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संत जेवियर्स कॉलेज, सिमडेगा में चार दिवसीय इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है. बालिका वर्ग में हिंदी विभाग और बालक वर्ग में कॉमर्स विभाग विजेता बने.

विज्ञापन

सिमडेगा. संत जेवियर्स कॉलेज, सिमडेगा में आयोजित चार दिवसीय इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ. बालिका वर्ग में हिंदी विभाग और बालक वर्ग में कॉमर्स विभाग ने खिताब जीता.

विज्ञापन

बालिका वर्ग के फाइनल में हिंदी विभाग ने राजनीति विज्ञान विभाग को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं बालक वर्ग में कॉमर्स और भूगोल विभाग के बीच मुकाबला हुआ. निर्धारित समय में फैसला नहीं होने पर पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें कॉमर्स विभाग ने 4-2 से जीत दर्ज की.

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. बालिका वर्ग में जेनित को ‘वूमेन ऑफ द मैच’ और बालक वर्ग में अमन केरकेट्टा को ‘मैन ऑफ द मैच’ की ट्रॉफी दी गयी. रोहित को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और प्रीति डुंगडुंग को ‘प्लेयर ऑफ द वूमेन टूर्नामेंट’ का पुरस्कार मिला.

खेल से अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है : एसडीओ

समापन समारोह में एसडीओ सुमंत तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रोशन बा ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद को भी समान महत्व दिया जाता है. प्रतियोगिताएं अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं.

चार दिवसीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की छह और बालक वर्ग की 18 टीमों ने हिस्सा लिया. मौके पर डॉ फादर सुशील बिलुंग, उप प्राचार्य फादर ब्रुनो टोप्पो, खेल समन्वयक प्रदीप एक्का, सह-समन्वयक प्रतिमा परधिया, बिपिन मिंज, डॉ सुनील, निशी तिर्की, पुष्पलता कुजूर, प्यारी कुल्लू, जस्टिन सोरेंग, सोनू मुर्मू, डॉ निशा रानी धनवार, डॉ जयंत कुमार कश्यप, डॉ अनिरुद्ध प्रसाद सहित कॉलेज के प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola