खेतों तक पानी पहुंचेगा, तो किसान आत्मनिर्भर बनेंगे: भूषण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
खेतों तक पानी पहुंचेगा, तो किसान आत्मनिर्भर बनेंगे: भूषण
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के कैरबेड़ा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा रामरेखा जलाशय योजना के अवशेष निर्माण कार्य व मुख्य नहरों के लाइनिंग कार्य का शिलान्यास जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से किया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि रामरेखा जलाशय व नहरों का यह कार्य क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. कहा कि पानी व किसान का रिश्ता सबसे मजबूत होता है. जब खेतों तक समय पर पानी पहुंचेगा, तब ही खेती मजबूत होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे. यह नहर सिर्फ पानी नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और खुशहाली की धारा बनेगी. महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि इस योजना से खासकर छोटे व सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ने से खेती के साथ-साथ ग्रामीणों की आमदनी में भी वृद्धि होगी. महिलाएं व किसान परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होंगे. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह इस योजना की रक्षा करें और इसका सही उपयोग कर क्षेत्र को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ायें. मौके पर जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, मुखिया विनिता खाखा, डाॅ इम्तियाज हुसैन, पंचायत अध्यक्ष निलेश एक्का, प्रतिमा कुजूर, शोभेन तिग्गा, सुचिता तिर्की, जुली लुगून समेत जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन