जलडेगा में ग्राम सभा मंच की बैठक, अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर

Updated:
विज्ञापन

जलडेगा में ग्राम सभा मंच की बैठक| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के जलडेगा में आयोजित बैठक में ग्रामसभाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

जलडेगा, सिमडेगा: जलडेगा में प्रखंड स्तरीय ग्राम सभा मंच की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ लुगुन की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्राम सभाओं को संवैधानिक एवं सामुदायिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें प्रखंड स्तरीय मंच से जोड़कर संगठित रूप से कार्य करने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र की आधारभूत इकाई है. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, विकास योजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर निर्णय लेने में इसकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है. इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने और ग्राम सभाओं को प्रखंड एवं जिला स्तर के मंच से जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा

ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, सामूहिक बाजारीकरण तथा कृषि एवं वन उपज के संग्रहण और विपणन को बढ़ावा देने पर भी विचार किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ग्रामीणों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है और ग्राम सभाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

बैठक में जिला ग्रामसभा मंच के अध्यक्ष समर्पण सुरीन, कोषाध्यक्ष सुबरदानी लुगुन, सहकारी समिति अध्यक्ष बिनीता जोजो, मुल्यानी डांग, जुनास तोपनो, सुधीर कंडुलना, शांतिएल बागे, दिव्य लुगुन, आंद्रियास तोपनो, पूजा सोरेंग समेत विभिन्न ग्राम सभाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola