'फिजियोथेरेपी डे' पर सिमडेगा के आनंद भवन में लगेगा निःशुल्क शिविर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के आनंद भवन में 8 सितंबर को निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है. विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

सिमडेगा: फिजियोथेरेपी डे के अवसर पर शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू, सिमडेगा की ओर से मंगलवार, 8 सितंबर को आनंद भवन, सिमडेगा में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

विशेषज्ञ देंगे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे. साथ ही निःशुल्क बीपी, ब्लड शुगर और वजन की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श अभिषेक, हड्डी रोग संबंधी परामर्श डॉ. विशाल विक्टर कुजूर तथा सामुदायिक चिकित्सा संबंधी परामर्श डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव देंगे.

ये भी पढ़ें- विश्वकर्मा पूजा की तैयारी तेज, कार चालक संघ ने गठित की आयोजन समिति

इन समस्याओं के मरीजों को मिलेगा लाभ

शिविर में जोड़ों और घुटनों के दर्द, कमर व गर्दन के दर्द, अर्थराइटिस, कंधे में दर्द व जकड़न, खेलों के दौरान लगी चोट, चलने-फिरने में परेशानी, फ्रैक्चर के बाद पुनर्वास तथा ऑपरेशन के बाद पुनर्वास की जरूरत वाले मरीजों को विशेष परामर्श दिया जाएगा. बुजुर्गों को भी उनकी जरूरत के अनुसार फिजियोथेरेपी संबंधी सलाह दी जाएगी.

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

शांति भवन मेडिकल सेंटर की ओर से क्षेत्र के लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गयी है. साथ ही जरूरतमंद मरीजों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया गया है.

पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क : 6207592280 (शांति भवन मेडकल सेंटर, बीरू).

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola