शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Feb 2026 10:37 PM
शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
सिमडेगा. जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद व अंचल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया और कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. अभियान की शुरुआत सुंदरपुर क्षेत्र से की गयी, जहां सरकारी जमीन पर बने एक मकान को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इसके बाद प्रशासनिक टीम शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार पहुंची, जहां ममता मेडिकल के बगल में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर टायर की दुकान चलाने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गयी. वहां भी जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटा कर जमीन को मुक्त कराया गया. अभियान के तहत बस स्टैंड के सामने भी कार्रवाई की गयी, जहां सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटा कर क्षेत्र को साफ कराया गया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया और प्रशासन की मौजूदगी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रहे. अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व सदर अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद ने किया, जबकि नगर परिषद के सिटी मैनेजर अर्पण इंदवार भी पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे. प्रशासन ने कहा कि आगे भी शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
29 जनवरी को ही दिया गया था नोटिस : प्रशासन ने बताया कि नीचे बाजार के संबंधित दुकानदार को 29 जनवरी को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद मंगलवार को बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










