बानो में हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

बानो में हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के करकट्टा गांव में गुरुवार देर रात करीब दो बजे हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने करकट्टा गांव निवासी कृष्णा सिंह व फूलो देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान हाथी ने घर में रखे अनाज को भी खा लिया, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा. घटना की सूचना मिलते बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रीति बूढ़ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथी लगातार गांवों में घुस कर लोगों के घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर हाथी को आबादी क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. इधर, घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गयी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटनास्थल का दौरा कर क्षति का जायजा लिया और जल्द आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही. इधर, बानो थाना क्षेत्र के हाटिंगहोड़े सेमरटोली गांव में शुक्रवार सुबह एक हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. सुबह-सुबह हाथी को गांव के समीप देख लोग घबरा गये और एहतियातन घरों से बाहर निकल आये. ग्रामीणों ने शोर मचा कर हाथी को भगाने का प्रयास किया. हालांकि हाथी ने किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं पहुंचायी. बाद में ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर हाथी को खदेड़ते हुए रनिया की ओर नदी पार करवा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola