गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने का हो रहा प्रयास : विधायक

Updated:
विज्ञापन

खालीजोर नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

विज्ञापन

सिमडेगा. विधायक भूषण बाड़ा ने केरसई प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनांतर्गत पहाड़साड़ा के रंगाटोली पथ में खालीजोर नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुल व सड़क केवल निर्माण कार्य नहीं विकास की जीवन रेखा हैं. बरसात में जब नदियां उफान पर होती हैं, तब सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, मरीजों व किसानों को झेलनी पड़ती है. आज का यह शिलान्यास उन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में एक ठोस कदम है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ना है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंच सुगम हो सके. हमारा संकल्प है कि सिमडेगा का कोई भी गांव विकास की दौड़ में पीछे न रहे. आनेवाले समय में और भी आधारभूत योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा, जिप सदस्य प्रेमा बड़ा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, फादर अमित कुजूर, फादर फ्रांसिस, प्रखंड अध्यक्ष जेफरेन केरकेट्टा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया राहुल रोहित तिग्गा, मुखिया अगुस्ता डुंगडुंग, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, 20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, मनोहर प्रसाद, नोबेल मिंज, अशोक प्रसाद, प्रतिमा कुजूर, पंचायत अध्यक्ष ग्रेगोरी कुल्लू, महेश प्रधान समेत विशेष प्रमंडल के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.

बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो, तो होगी तरक्की : जोसिमा

जिला परिषद सदस्य सह महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि गांव की तरक्की तभी संभव है, जब बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी. पुल बनने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी. गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी और किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में सहूलियत मिलेगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola