सिमडेगा में छह लेन सड़क निर्माण पर विवाद, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक
भारतमाला परियोजना: सड़क निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति
भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित छह लेन सड़क निर्माण पर विवाद के समाधान के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच लोमबोई गांव में बैठक हुई. ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और कहा कि अंतिम निर्णय ग्रामसभा में ही लिया जाएगा.
कार्तिक की रिपोर्ट
आपके शहर में
जलडेगा (सिमडेगा): भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित छह लेन सड़क निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद के समाधान के लिए लोमबोई गांव में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी सकलदेव महतो मौजूद रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की और कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है. इससे जुड़े विवाद का समाधान आपसी बातचीत और सहमति के आधार पर किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- रांची में अब आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, बड़गाई में बनेगा बर्थ कंट्रोल सेंटर
ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं. ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना को लेकर उनकी चिंताओं और हितों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की प्रक्रिया तय की जानी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण से संबंधित कोई भी अंतिम निर्णय ग्रामसभा की बैठक के बाद ही लिया जाएगा.
ग्रामसभा के निर्णय को सर्वसम्मति से मानने की बात
ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा में परियोजना से जुड़े सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी. बैठक में सभी पक्षों की सहमति से जो निर्णय लिया जाएगा, उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाएगा. प्रशासन ने भी ग्रामीणों की बात सुनी और आपसी समन्वय के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने पर जोर दिया. अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद और सहयोग जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए