वृद्धाश्रम में अधिवक्ताओं ने की सेवा, बुजुर्गों के साथ बैठकर किया डिनर
सिमडेगा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया और रात्रि भोजन किया. उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाया.
सिमडेगा: बार एसोसिएशन सिमडेगा के सचिव पदुमन सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सामाजिक सरोकार के तहत वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने वृद्धजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया और उनके साथ बैठकर रात्रि भोजन किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज के अनुभव और मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं. उनके प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना रखना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
अधिवक्ताओं ने बुजुर्गों के साथ साझा किए अनुभव
सेवा कार्य में बार एसोसिएशन सिमडेगा के सचिव पदुमन सिंह के अलावा अधिवक्ता संजय कुमार महतो, कमल महतो, आनंद मोहन झा, पंकज महतो, कामेश्वर महतो, रवि बक्सी और बसंत कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सहभागिता निभाई.
अधिवक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के बीच इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में सभी ने वृद्धजनों के स्वस्थ, सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए