कांग्रेस ने पुष्पा कुल्लू को किया निलंबित

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस ने पुष्पा कुल्लू को किया निलंबित

विज्ञापन

सिमडेगा. कांग्रेस नेत्री पुष्पा कुल्लू पर स्थानीय निकाय चुनावों में अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जिला कांग्रेस जिला कमेटी ने निलंबित कर दिया गया है. जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने जारी पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल जिला राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा परामर्श व सर्वसम्मति के आधार पर किया जाना था. किंतु इसके बावजूद पुष्पा कुल्लू ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुष्पा कुल्लू को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. कांग्रेस नेत्री ने कहा : कांग्रेस पार्टी से निलंबन किये जाने के आदेश पर कांग्रेस नेत्री पुष्पा कल्लू ने निलंबन प्रक्रिया को पार्टी संविधान के विपरीत बताया है. उन्होंने कहा कि वे प्रदेश कमेटी की महासचिव है, इसलिए उन पर कार्रवाई का अधिकार केवल प्रदेश कमेटी को है. जिला समिति उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती है. उन्होंने नगर निकाय चुनाव में अपनी स्थिति पर कहा कि इस बार चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है और न ही पार्टी द्वारा प्रत्याशी को अधिकृत करने के लिए जिला कमेटी की कोई बैठक हुई है और न ही किसी की राय ली गयी है. इस स्थिति में उन्होंने पूर्व नप अध्यक्ष होने के नाते नामांकन किया है. उन्होंने विधायक सह जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निलंबन किये जाने के पत्र को मीडिया में वायरल करने को आदर्श आचार संहिता के खिलाफ बताया है. पुष्पा कल्लू ने कहा कि इस मामले को चुनाव आयोग के पास भी रखा जायेगा, ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola