महिला हॉकी में गोलों की बरसात, यूसी रेंगारीह ने 10-0 से जीता मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

सिम 28 | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुल नौ रोमांचक मुकाबले खेले गए, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन.

विज्ञापन

सिमडेगा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग के कुल नौ मुकाबले खेले गए. विभिन्न टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपने खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला वर्ग के मुकाबलों के परिणाम

दिन के मुकाबलों में एसटीसी सिमडेगा ने एसटीसी लचरागढ़ को 3-0, सेंट जेवियर बरवाडीह ने सेंट अन्ना सामटोली को 1-0, लोंबोई ने पाकरटांड़ को 4-0, सेंट अन्ना टैंसेर ने डे बोर्डिंग बानो को 1-0, बांसजोर ने पीएम श्री बासेन को 6-0 तथा मिनी नारी शक्ति सिमडेगा ने आरसी कोचेडेगा को 8-0 से हराया. वहीं लोंबोई और सेंट जेवियर बरवाडीह के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ. सेंट अन्ना टैंसर ने बांसजोर को 1-0 से तथा यूसी रेंगारीह ने पीएम श्री बासेन को 10-0 से पराजित किया. मुकाबलों के दौरान हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की, सचिव ऐल्शन कीड़ों एवं तकनीकी समिति के अध्यक्ष पैंख्रासियुस टोप्पो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह चैंपियनशिप सिमडेगा जिले की महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola