ePaper

मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान फार्म भरे जा रहे हैं

Updated at : 07 Aug 2020 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान फार्म भरे जा रहे हैं

मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान फार्म भरे जा रहे हैं

विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान फॉर्म भरे जा रहे हैं. यह जानकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हृदय नाथ पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि गंभीर रोगों के इलाज को लेकर चिकित्सा सहायता के लिए फॉर्म भरा जा रहे हैं.

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के वैसे बीपीएल व्यक्ति, जो गंभीर रूप से बीमार हैं, वे आवेदन कर सकते हैं. अनुदान राशि की स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी जायेगी.

यदि कोई व्यक्ति बीपीएल धारी नहीं है, तो वैसे व्यक्ति को 72 हजार तक का आय प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन जमा करना होगा. आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासबुक ,बीपीएल की छाया प्रति एवं आइएफएससी कोड संलग्न करना होगा.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola