बिरमित्रापुर ओड़िशा ने नाइन बुलेट क्लब रांची को हराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वीर शहीद अंतरराज्यीय थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
सिमडेगा.
अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चले रहे 25वें वीर शहीद अंतरराज्यीय थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को जेएफसी बिरमित्रापुर ओड़िशा बनाम नाइन बुलेट क्लब रांची के बीच मैच खेला गया. मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि खड़िया महाडोकलो के इसिदोर केरकेट्टा, मतियस कुल्लू व अजीत नवरंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच में बिरमित्रापुर ओड़िशा ने नाइन बुलेट क्लब रांची को पेनाल्टी शूट आउट में 6 -5 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. आज के मैच को सफल बनाने में राजेश कुमार सिंह, अध्यक्ष अमित डुंगडुंग, सचिव मोनू बड़ाइक, महामंत्री रामजी यादव समेत आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही. शनिवार को जेएफसी फुटबाल क्लब बिरमित्रापुर बनाम शिवशंकर फुटबॉल क्लब झारसुगड़ा ओड़िशा के बीच मैच खेला जायेगा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन