बानो इलेवन की टीम ने जीता खिताब
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बानो इलेवन की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
बानो. एसएस प्लस टू उवि मैदान में तीन दिवसीय स्व सन्नी तोपनो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइन मैच बानो इलेवन व सोदे इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें बानो इलेवन की टीम 37 रनों से विजयी रही. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगून, उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, सचिव अमित बडिंग उपस्थित थे. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच में बानो इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में 143 रन बनायी. जवाबी पारी खेलने उतरी सोदे की टीम सभी विकेट खोकर कुल 96 रन पर ही सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच अरबाज को दिया गया और मैन ऑफ द सीरीज अजहर को दिया गया. विजेता टीम को 15 हजार नगद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 10 हजार नगर व ट्राॅफी पुरस्कार स्वरूप दिया गया. मौके पर फैंसी क्रिकेट मैच प्रखंड प्रशासन और भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के बीच खेला गया, जिसमें प्रखंड प्रशासन की टीम विजयी रही. मैन ऑफ द मैच प्रखंड विकास पदाधिकारी नइमुद्दीन अंसारी को दिया गया. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने 22 रन बनाये और तीन विकेट लिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में प्रखंड प्रशासन की टीम ने 127 रन बनाये. जवाब भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के टीम ने 90 रन सिमट गयी. विजेता व उपविजेता दोनों टीम को कप देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्रिकेट खेल में भारत आज विश्व में अग्रणी है. खेल से शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है. खेल का संचालन भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के अध्यक्ष संतोष साहू और प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग ने किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन