सालाना उर्स का आयोजन 13 फरवरी से
सालाना उर्स का आयोजन 13 फरवरी से
कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना परिसर स्थित हजरत अनजान शाह पीर बाबा का सालाना उर्स का आयोजन 13 फरवरी से 15 फरवरी तक किया गया है. उर्स कमेटी की तरफ से उर्स मेला की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. उर्स को लेकर मजार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. बताया जाता है कि उक्त मजार पर 116 साल से उर्स का आयोजन होते आ रहा है. इस मजार में सभी समुदाय के लोग अपनी आस्था रखते हैं. सभी समुदाय के लोग प्रतिवर्ष आकर अपना मत्था टेकते हैं और मजार पर चादर चढ़ाते हैं. इस वर्ष भी उर्स को लेकर काफी तैयारी की जा रही हैं. पूरी मजार परिसर की साफ-सफाई की जा रही है. मजार परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहला दिन 13 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से कुरआनख्वानी आयोजित होगी, दूसरे दिन 14 फरवरी को मजार परिसर में कोलेबिरा थाना द्वारा सुबह 10 बजे चादरपोशी की जायेगी. थाना परिवार द्वारा प्रतिवर्ष पहली चादरपोशी की जाती है. शनिवार को रात आठ बजे से कव्वाली का आयोजन होगा. वहीं 15 फरवरी 2.30 बजे मिलाद शरीफ तथा रात्रि आठ बजे से कव्वाली का आयोजन होगा. यूपी कानपुर के मशहूर महिला कव्वाल शीबा परवीन व दिल्ली के इंतजार साबरी द्वारा कव्वाली प्रस्तुत किया जायेगा. उर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक इंदवार ने बतया कि इस वर्ष बड़े भव्य रूप से बाबा का उर्स मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है. उर्स में शामिल होने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हाफिजुर हसन, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाडा, उपयुक्त कंचन सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए