सिमडेगा: शिक्षक अंजनी कुमार सिंह की शोध-पत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान, इकोसिस्टम पर लिखी थ्योरी स्प्रिंगर नेचर जर्नल में हुई सबमिट

Updated:
विज्ञापन

अंजनी कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने जीवन और पारिस्थितिक तंत्र में होने वाले बदलावों को समझने के लिए एक नई वैज्ञानिक अवधारणा विकसित की है. उनकी 'बायोलॉजिकल डायनेमिक कन्वर्जेंस थ्योरी' पर आधारित शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रस्तुत किया गया है, जो प्रकृति के पुनर्गठन को समझने का एक परीक्षण योग्य ढांचा प्रदान करता है.

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड के शिक्षक एवं शोधकर्ता अंजनी कुमार सिंह ने जीवन और पारिस्थितिक तंत्र में होने वाले बदलावों को समझने के लिए एक वैज्ञानिक अवधारणा विकसित करने का प्रयास किया है. उनकी शोध अवधारणा "बायोलॉजिकल डायनेमिक कन्वर्जेंस थ्योरी: ए टेस्टेबल थ्योरी ऑफ मल्टीस्केल इकोसिस्टम रीऑर्गेनाइजेशन" पर आधारित शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल ‘थियोरेटिकल इकोलॉजी’ में प्रस्तुत किया गया है. शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाने की औपचारिक पुष्टि स्प्रिंगर नेचर की ओर से प्राप्त होने की जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

योग्य वैज्ञानिक परिकल्पनाओं और गणितीय अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत

बायोलॉजिकल डायनेमिक कन्वर्जेंस यानी बीडीसी थ्योरी के माध्यम से यह समझने का प्रयास किया गया है कि प्रकृति में जीवन और पारिस्थितिक तंत्र बदलती परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग समय-मानों पर किस तरह गतिशील रूप से पुनर्गठित होते हैं. शोध में इस विचार को केवल दार्शनिक चिंतन तक सीमित रखने के बजाय परीक्षण योग्य वैज्ञानिक परिकल्पनाओं और गणितीय अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, डूबने से मौत; परिजनों को लगा खुद निकल आएगा

जीवन और प्रकृति में बदलाव को समझने का प्रयास

शोध की मूल अवधारणा के केंद्र में यह सवाल है कि क्या जीवन केवल अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है या बदलती प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार अपनी भूमिका और संरचना में लगातार बदलाव भी करता है. इसी विचार को वैज्ञानिक परिकल्पनाओं और परीक्षण योग्य ढांचे में विकसित करने का प्रयास बीडीसी थ्योरी के तहत किया गया है.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा: कसडेगा में कुएं में डूबने से दो मासूम भाई की मौत, नहाने गए थे; घर के पीछे मिले कपड़े-चप्पल

सामाजिक कार्य, पर्यावरण जागरूकता और स्वाध्याय से जुड़े रहे हैं

अंजनी कुमार सिंह लंबे समय से शिक्षण, सामाजिक कार्य, पर्यावरण जागरूकता और स्वाध्याय से जुड़े रहे हैं. ग्रामीण विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न नवाचारों पर काम किया है. इसके अलावा जल, पर्यावरण, पारिस्थितिकी, सामाजिक कुरीतियों और साहित्य जैसे विषयों में भी उनकी रुचि रही है.

आगे की परीक्षण प्रक्रिया महत्वपूर्ण

उनकी वैज्ञानिक यात्रा में इस शोध को एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है. इसमें एक मानवीय विचार को वैज्ञानिक स्वरूप देकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रक्रिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. हालांकि शोध-पत्र का जर्नल में प्रस्तुत होना वैज्ञानिक समीक्षा या प्रकाशन की स्वीकृति के समान नहीं है. अब शोध-पत्र की वैज्ञानिक समीक्षा और आगे की परीक्षण प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी. अंजनी कुमार सिंह के अनुसार, "किसी विचार की वास्तविक वैज्ञानिक यात्रा तब शुरू होती है, जब वह प्रश्न से परिकल्पना, परिकल्पना से परीक्षण और परीक्षण से प्रमाण की ओर बढ़ता है." उन्होंने बताया कि बीडीसी थ्योरी को भी इसी वैज्ञानिक कसौटी पर परखे जाने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola