कलशयात्रा के साथ अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन

हरि नाम संकीर्तन और हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ बस्ती ब्राह्मणटोली स्थित शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ धार्मिक महोत्सव शुरू हुआ. कलशयात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई, जो लचरागढ़ प्रिंस चौक होते जलडेगा रोड स्थित ब्राह्मण तालाब पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया. पुरोहित पंडित जगरनाथ पंडा, भरतु दुबे, प्रमोद पंडा, प्रदीप पंडा, गोवर्धन दास, नथन पंडा, रंजीत पंडा, मदन पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. यजमान की भूमिका नंदकिशोर साहू व उनकी पत्नी बसंती देवी ने निभायी. श्रद्धालुओं ने ब्राह्मण तालाब से पवित्र जल लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. इस दौरान पूरे मार्ग में हरि नाम संकीर्तन और हर हर महादेव के जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों व भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया. मंदिर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. कार्यक्रम के तहत सात मार्च को सुबह छह बजे नामकरण संस्कार के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू किया जायेगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन आठ मार्च को पूर्णाहुति, नगर भ्रमण व महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति महिला समूह और ग्रामीण प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola