सावन एकादशी पर तामड़ा देवी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कीर्तन में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के तामड़ा देवी मंदिर में सावन एकादशी के अवसर पर 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन शुरू हुआ. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
सिमडेगा: सावन एकादशी के पावन अवसर पर तामड़ा स्थित देवी मंदिर परिसर में शनिवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन विधि-विधान के साथ शुरू हुआ. कलश स्थापना, अधिवास पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. हरिकीर्तन में आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियां शामिल हो रही हैं, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है.
आपके शहर में
कई गांवों की कीर्तन मंडलियां ले रहीं हिस्सा
अखंड हरिकीर्तन में तामड़ा के अलावा कुम्हारटोली, भेलवाडीह, भूड़ूपानी, सिकरियाटांड़, टभाडीह सहित आसपास के कई गांवों की कीर्तन मंडलियां हिस्सा ले रही हैं. श्रद्धालु बारी-बारी से हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है और लगातार धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है.
ये भी पढ़ें- श्री करंगागुड़ी शिवधाम में गूंजे नागपुरी भजन, दिनभर झूमे श्रद्धालु
हवन-पूजन के बाद होगा भंडारा
पूजा-अर्चना में पुजारी के रूप में विश्वनाथ मिश्र और यजमान के रूप में छटकू केसरी शामिल हुए. आयोजकों के अनुसार अखंड हरिकीर्तन का समापन सोमवार को हवन-पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा. इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए