पेड़ों पर हो रहा था लाख उत्पादन, अचानक जंगल पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की; लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

लाह उत्पादन का निरिक्षण करती मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड में लाह उत्पादन का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए. यह पहल ग्रामीणों की आय बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

सिमडेगा: ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में लाह उत्पादन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है. इसी क्रम में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को सिमडेगा दौरे के दौरान जलडेगा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में जंगल पहुंचकर पेड़ों पर किए जा रहे लाह (लाख) उत्पादन का निरीक्षण किया. उन्होंने लाह उत्पादन की स्थिति का जायजा लेने के साथ इससे जुड़े ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली.

विज्ञापन

मंत्री सुबह सर्किट हाउस से जलडेगा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई थीं. इसी दौरान रास्ते में जंगल क्षेत्र में रुककर उन्होंने पेड़ों पर लगाए गए लाह का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से उत्पादन की स्थिति और इससे होने वाली आमदनी के बारे में जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा की वंदना सोरेंग ने भरी सपनों की उड़ान, एयर होस्टेस बनकर बढ़ाया जिले का मान

लाह उत्पादन की संभावनाओं की ली जानकारी

मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षेत्र में लाह उत्पादन की वर्तमान स्थिति, इसकी संभावनाओं और इससे ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने क्षेत्र में लाह उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि लाह उत्पादन ग्रामीण क्षेत्र में आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है. इसके माध्यम से ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के साथ उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी. उन्होंने लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों को ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लाह उत्पादन से जुड़े ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और उत्पादन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली. ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकताओं और परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी मौजूद रहे. विधायक ने लाह उत्पादन से जुड़े ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी मंत्री को दी. इस पर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- Ranchi University: ILS में BBA-LLB एडमिशन आज से, 21 सितंबर तक होगी काउंसेलिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola