सिमडेगा की वंदना सोरेंग ने भरी सपनों की उड़ान, एयर होस्टेस बनकर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन

एयर होस्टेस वंदना सोरेंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा की वंदना सोरेंग ने एयर होस्टेस बनकर अपने शहर का नाम रोशन किया है. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने विमानन क्षेत्र में करियर बनाया है. उनकी सफलता छोटे शहर की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

विज्ञापन

सिमडेगा: छोटे शहर से निकलकर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना सिमडेगा की वंदना सोरेंग ने अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर दिखाया है. शहर के समटोली निवासी स्वर्गीय निर्मल सोरेंग की बेटी वंदना ने एयर होस्टेस बनकर अपने परिवार के साथ-साथ सिमडेगा का नाम भी रोशन किया है. विमानन क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने के बाद उनकी पहली उड़ान मुंबई से प्रयागराज के लिए हुई. उनकी उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एक ही पहाड़ में 3 रेल सुरंगें, झारखंड का यह अनोखा नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

मेहनत और लगन से विमानन क्षेत्र में बनाया करियर

शिक्षिका रोजलीन डुंगडुंग की दूसरी बेटी वंदना सोरेंग ने मेहनत और लगन के बल पर विमानन क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुना. एयर होस्टेस बनने के बाद उन्होंने पहली उड़ान मुंबई से प्रयागराज के लिए भरी. इसके बाद मुंबई से राजकोट के लिए अपनी दूसरी उड़ान पूरी की. विमानन क्षेत्र में बतौर एयर होस्टेस करियर की शुरुआत करना उनके लिए खास उपलब्धि है. वंदना की इस उपलब्धि से उनके परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी है. परिवार के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है. उनकी सफलता से स्थानीय लोगों में भी उत्साह है और उन्हें क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

छोटे शहर की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

वंदना सोरेंग ने अपने परिश्रम और लगन से यह साबित किया है कि छोटे शहर और सीमित संसाधनों के बीच से निकलकर भी बेटियां अपने सपनों को पूरा कर सकती है. विमानन क्षेत्र में उनकी शुरुआत क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ सिमडेगा के लोगों में भी उत्साह है.

ये भी पढ़ें- Ranchi Polytechnic Hostel पर पास आउट छात्रों का कब्जा, नए छात्रों की एंट्री रोकी तो मचा बवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola