62 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

62 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के सिवान जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. एसपी एम अर्शी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा से सिमडेगा के रास्ते एक कार में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी और सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं सशस्त्र बलों की टीम ने हलवाई पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान एक हुंडई कार (डब्लूबी-02एसी-9494) को रोक कर तलाशी ली गयी. तलाशी में पुलिस को वाहन से 62 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान विशाल पटेल निवासी सिवान (बिहार) के रूप में हुई है. एसपी एम अर्शी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा है. एसपी ने कहा कि पुलिस तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके. पूछताछ के बाद आरोपी को गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया गया है. ए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola