केरसई में अंतिम सोमवारी पर निकली भव्य कांवर यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हीराटोंगरी शिवालय में किया जलाभिषेक
कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
सावन की अंतिम सोमवारी पर केरसई में भव्य कांवर यात्रा निकाली गई. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हीराटोंगरी शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
सिमडेगा: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर केरसई प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा. सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
खालीजोरा नदी से जल लेकर निकली कांवर यात्रा
हीराटोंगरी शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में जलाभिषेक के लिए भव्य कांवर यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों श्रद्धालु केरसई की खालीजोरा नदी से पवित्र जल लेकर कतारबद्ध होकर हीराटोंगरी शिवधाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा.
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने का निर्देश, लंबित भू-अर्जन मामलों का होगा त्वरित निष्पादन
शिवधाम पहुंचकर किया जलाभिषेक
कांवर लेकर श्रद्धालु हीराटोंगरी शिवधाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. कांवर यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. यात्रा संपन्न होने के बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीताराम सोनी, मनोज कुमार, रमेश प्रधान, हरि साव, उमेश प्रधान, प्रफुल प्रधान सहित करीलकुच्चा और महुआटोली के ग्रामीणों, समिति सदस्यों तथा समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए