20 किलो जावा महुआ और 12 लीटर शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

20 किलो जावा महुआ और 12 लीटर शराब नष्ट

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गुड़गुड़टोली और हरिजनटोली में बुधवार को कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के निर्देश पर अवैध महुआ शराब निर्माताओं के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. एएसआई इंद्रजीत समद के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान करीब 20 किलोग्राम जावा महुआ और लगभग 12 लीटर तैयार देशी महुआ शराब जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस ने मौके पर लोगों को सख्त हिदायत दी कि अगली बार यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करते हुए पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि नशा नाश का जड़ है, अतः अवैध महुआ शराब का निर्माण पूरी तरह बंद करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola