सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 11:43 PM
बानो : थाना क्षेत्र के रब्बइ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक महाबुआंग निवासी शांतिएल समद की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. ज्ञात हो कि मंगलवार को रब्बई के समीप बाइक में सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गये […]
बानो : थाना क्षेत्र के रब्बइ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक महाबुआंग निवासी शांतिएल समद की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.
ज्ञात हो कि मंगलवार को रब्बई के समीप बाइक में सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गये थे, जिसमें महाबुआंग निवासी शांतिएल समद, चोरवांदु निवासी जुनूल मड़की, पश्चिम सिंहभूम निवासी अनिल सोमराय घायल हो गये थे. जुनूल मड़की व शांतिएल समद की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में इलाज के दौरान 21 साल के शांतिएल समद की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










