सड़क दुर्घटनाअों में पांच लोग हुए घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोलबा : प्रखंड के दनगदी से पिकनिक मना कर लौटने के दौरान अलग-अलग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी अनुसार दनगदी से लौटने के दौरान पिंटू पासवान बोलबा निवासी अपनी बाइक से कच्छूपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गये. वहीं अर्जुन कुजूर टेंपो से गिर व रोहित टेटे मारारोयां निवासी अपनी बाइक से गिर […]
विज्ञापन
बोलबा : प्रखंड के दनगदी से पिकनिक मना कर लौटने के दौरान अलग-अलग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी अनुसार दनगदी से लौटने के दौरान पिंटू पासवान बोलबा निवासी अपनी बाइक से कच्छूपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गये. वहीं अर्जुन कुजूर टेंपो से गिर व रोहित टेटे मारारोयां निवासी अपनी बाइक से गिर कर घायल हो गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोलबा ले जाया गया, किंतु वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था. डॉक्टर के अभाव में घायलों का इलाज नहीं हो सका. मरीज को रेफर करने के लिए भी कोई अधिकृत कर्मी नहीं थे. परिजन स्वयं घायलों को इलाज के लिए अन्य अस्पताल ले गये. घटना की जानकारी प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने सिविल सर्जन दी. सीएस पीके सिन्हा ने कहा कि बोलबा में एक डॉक्टर पदस्थापित है. बहरहाल प्रतिनियुक्ति के बाद भी डॉक्टर का नहीं रहना गंभीर बात है. इस मामले की जांच की जायेगी.
हाइवा दुर्घटनाग्रस्त : कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के पोढ़ाटोली के निकट कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ पर हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मंगलवार की रात उक्त हाइवा रांची से राउरकेला जा रहा था. इस दौरान लक त्रिलोचन उरांव ने नियंत्रण खो दिया. परिणाम स्वरूप हाइवा एक आम के पेड़ टकरा गया. घटना में चालक बाल-बाल बचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन