दुकानदार ने जेसीबी का शीशा ताेड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया गया कांप्लेक्स परिसर से अतिक्रमण हटाया गया सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के मार्केट काॅप्लेक्स में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा हो गया. अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज एक दुकानदार ने गालीगलौज करते हुए जेसीबी का शीशा तोड़ दिया. दुकानदार ने जेसीबी के चालक को भी मारने […]
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया गया
कांप्लेक्स परिसर से अतिक्रमण हटाया गया
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के मार्केट काॅप्लेक्स में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा हो गया. अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज एक दुकानदार ने गालीगलौज करते हुए जेसीबी का शीशा तोड़ दिया. दुकानदार ने जेसीबी के चालक को भी मारने का प्रयास किया, किंतु पुलिस व नगर परिषदकर्मी ने चालक का बचाव किया और आरोपी को कब्जे में किया.
हंगामा होने के बाद सीओ पंकज कुमार कांप्लेक्स परिसर में पहुंचे. घटना के बाद और पुलिस बल को कांप्लेक्स परिसर में बुलाया गया. वहीं गुरुवार को दूसरे दिन भी जेसीबी से दुकान के आगे बने पक्के प्लेटफार्म को तोड़ा गया. पार्क के दक्षिण दिशा में लगे अतिक्रम हटाने के दौरान हंगामा हुआ. उक्त स्थल से अतिक्रमण हटाया गया. डी ब्लॉक के निकट एक सैलून को तोड़ दिया गया.
कुछ दुकानों के शेड को भी जेसीबी से तोड़ा गया. मेन रोड से भी अतिक्रमण हटाया गया. इधर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कांप्लेक्स के दुकानदारों के साथ उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रूप से बारिश को देखते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की मांग की. वहीं कांप्लेक्स परिसर में जमा मलबे को हटाने की मांग की गयी. लोगों ने उपायुक्त से पांच फीट शेड लगाने की अनुमति प्रदान कराने की गुहार लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










