संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहें : विहिप

Updated at : 16 Jun 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहें : विहिप

सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत के खंडानिशान गांव में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष टकबर सिंह ने की. मौके पर सनातन धर्म, संगठन एवं ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही गांव-गांव में संगठन बनाने की बात हुई. बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत के खंडानिशान गांव में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष टकबर सिंह ने की. मौके पर सनातन धर्म, संगठन एवं ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही गांव-गांव में संगठन बनाने की बात हुई. बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को समाप्त करने की साजिश की जा रही है.

हमारा समाज कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा. हमें सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया, जिसकी विश्व हिंदू परिषद घोर निंदा करती है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है. इस मौके पर समितियों का गठन किया गया.

मालसाड़ा पंचायत समिति में मनोज सिंह को अध्यक्ष, रामशुभम प्रधान को उपाध्यक्ष, सुदर्शन सिंह, वेदप्रकाश सेनापति को मंत्री, जसराम सिंह व दुर्गा बड़ाइक को बजरंग दल संयोजक, उर्मिला देवी को मातृ शक्ति प्रमुख, ललिता देवी को सह प्रमुख, खंडानिशान पंचायत समिति में धीरनाथ सिंह को अध्यक्ष, गंगा सिंह को उपाध्यक्ष, कलिंद्र सिंह को मंत्री, शिव कुमार सिंह को सह मंत्री, विक्रम सिंह को बजरंग दल संयोजक, कृष्णा सिंह को सह संयोजक, देवकी कुमारी को दुर्गावाहिनी संयोजिका, हीरामुनी देवी को मातृ शक्ति प्रमुख बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola