सीजांग के क्रशर में हुई मजदूर के साथ मारपीट

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया पंचायत के सीजांग गांव में कंट्रक्शन कंपनी के मोबाइल क्रशर में सोमवार की रात कुछ लोगों ने उत्पात मचाया. इस क्रम में मजदूर संजय कुमार को लाठी-डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया गया कि सोमवार की रात मोबाइल क्रशर में काम कर रहे […]
कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया पंचायत के सीजांग गांव में कंट्रक्शन कंपनी के मोबाइल क्रशर में सोमवार की रात कुछ लोगों ने उत्पात मचाया. इस क्रम में मजदूर संजय कुमार को लाठी-डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया गया कि सोमवार की रात मोबाइल क्रशर में काम कर रहे सभी मजदूर खाना खाकर सो रहे थे.
इसी दौरान कुछ नकाबपोश वहां आ धमके. बिना कुछ कहे सुने संजय कुमार को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया. उसके साथ मारपीट करता देख अन्य मजदूर छिप गये. हमलावरों के जाने के बाद सभी मजदूर घायल संजय का इलाज कराया. घटना की जानकारी क्रशर संचालक ने कोलेबिरा पुलिस को दी. कोलेबिरा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की. इधर, घायल व्यक्ति द्वारा समाचार लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










