सिमडेगा : गुस्‍से में कुएं में कूदी युवती, बचाने के लिए उसके बड़े पिता भी कूदे, दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा बानो थाना के गेरदा ओपी क्षेत्र के जोरफोंडा बरडीह गांव में कुएं में डूबने से एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग नौ बजे जोरफोंडाह बरडीह निवासी 18 वर्षीय शीला कुमारी अपने घर में थी. इसी बीच किसी बात को लेकर वह गुस्से में […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

बानो थाना के गेरदा ओपी क्षेत्र के जोरफोंडा बरडीह गांव में कुएं में डूबने से एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग नौ बजे जोरफोंडाह बरडीह निवासी 18 वर्षीय शीला कुमारी अपने घर में थी. इसी बीच किसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गयी और आवेश में आकर वह पास के ही कुएं में कूद गयी.

उसे बचाने के लिए उसके बड़े पिता भी कुएं में कूद गये. परिणामस्वरूप दोनों की मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां अंत्यपरीक्षण के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये. इधर परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola