कोलेबिरा : फांसी लगा कर युवक ने आत्महत्या कर ली

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के रसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा बाजारटोली निवासी 30 वर्षीय युवक कुशल चीक बड़ाइक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन अपने गांव श्रीकोंडेकेरा में 26 जनवरी को जतरा मेला देखने गये थे. इसी दौरान कुशल चीक बड़ाइक ने अपने घर में फांसी […]
कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के रसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा बाजारटोली निवासी 30 वर्षीय युवक कुशल चीक बड़ाइक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन अपने गांव श्रीकोंडेकेरा में 26 जनवरी को जतरा मेला देखने गये थे. इसी दौरान कुशल चीक बड़ाइक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
परिजन घर आये तो देखा कि वह फांसी पर लटका है. घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी गयी. 108 एंबुलेंस से उसे फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रात आठ बजे ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










