समाज में वापस आने वालों का स्वागत किया जायेगा : डॉ महेंद्र भगत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रविकांत साहू, सिमडेगा कोलेबिरा नवाटोली बगीचा में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक की हुई. बैठक की अध्यक्षता सामू लोहरा ने की. बैठक में 24 फरवरी को वार्षिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन की सफलता के लिए पंचायत स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में नवा टोली पंचायत समिति का […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

विज्ञापन

कोलेबिरा नवाटोली बगीचा में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक की हुई. बैठक की अध्यक्षता सामू लोहरा ने की. बैठक में 24 फरवरी को वार्षिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन की सफलता के लिए पंचायत स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में नवा टोली पंचायत समिति का भी गठन किया गया. जिसके अध्यक्ष सुरेश लोहरा, सचिव सुरेंद्र लोहरा, उपाध्यक्ष दशरथ लोहरा एवं कोषाध्यक्ष तपेश्वर लोहरा चुने गये.

बैठक में समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र भगत ने कहा कि समाज के लोग जो किसी कारण दूसरे धर्म में चले गये हैं वे लोहरा समाज के आदि धर्म सरना में वापस आएं. समाज में वापस आने पर उनका स्वागत किया जायेगा. महासचिव संतरा लोहरा ने कहा कि लालच एवं प्रलोभन के कारण समाज के लोग धर्म परिवर्तन नहीं करें.

बैठक में मुख्य रूप से आश्रित इंदवार, अशोक इंदवार, मुनेश्वर तिर्की, दशरथ लोहरा, शांति देवी, सखी देवी, अभिषेक कुसमा, राजेश कुंवर उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola