शहर में जगह-जगह हो रहा आकर्षक पंडालों का निर्माण

Updated at : 15 Oct 2018 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह हो रहा आकर्षक पंडालों का निर्माण

सिमडेगा : जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियों जोरों पर है. दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट हैं. आकर्षक प्रतिमा एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. विशेष रूप से शहरी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियों जोरों पर है. दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट हैं. आकर्षक प्रतिमा एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा का माहौल अभी से ही नजर आने लगा है.
नौ सितंबर को नवरात्र के शुरू होते ही सभी पूजा पंडालों में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है. शहरी क्षेत्र में कुल आठ स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. उक्त आठों स्थानों में दुर्गा पूजा समिति के लोग तैयारी में जुटे हैं. बाहर से आये मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे है. वहीं से बाहर आये कारीगर भव्य पंडाल का निर्माण कर रहे हैं. शहरी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में पिछले 84 साल से दुर्गा पूजा की जा रही है. इस वर्ष भी आकर्षक प्रतिमा एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.
बंगाल से आये मूर्तिकार बिहान दादा आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं. वहीं बाहर से आये कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा़ इसमें स्थानीय कलाकार भाग लेंगे. प्रिंस चौक पर पिछले 55 साल से दुर्गा पूजा की जा रही है. इस वर्ष बंगाल से आये मूर्तिकार बिपथ भंजन सुत्रधार मनमोहक प्रतिमा का निर्माण कर रहे है़ं साथ ही आकर्षक पंडाल का भी निर्माण किया जा रहा है.
यहां पर सप्तमी को धार्मिक कार्यक्रम एवं अष्टमी की रात बच्चों के बीच धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता होगी.सामटोली में भी ओड़िशा के कारीगरों द्वारा विशाल दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है तथा आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है. सभी पूजा पंडाल के सदस्य इस बार दुर्गा पूजा को यादगार बनाने की तैयारी में जुट गये हैं.
दुर्गा पूजा को लेकर बड़ों व बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. इसके अलावा रामनगर पावर हाउस, नवयुवक संघ नीचे बजार, यूथ कांबिनेशन गुलजार गली,ओंकार समिति झूलन सिंह चौक द्वारा भी आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.
कुंजनगर में लगेगा मेला: कुंजनगर में इस साल पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां पर भी भव्य पंडाल व आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल के निकट मेला लगेगा. इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले,खेल तमाशे एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी जायेगी. यहां पर खाने-पीने के लिए स्टॉल भी लगाया जायेगा.
पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. पूजा की तैयारी में अध्यक्ष रामजी यादव, सत्येंद्र रोहिल्ला,मनोज सिंह, हरि सिंह,बजरंग रजक, शंकर सिंह, भरत राम, दीपक केसरी, मुकेश साहनी, कुलदीप ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा आदि जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola