हॉकी सिमडेगा फाइनल का शानदार प्रदर्शन जारी, हॉकी हिम को 3-1 से हराकर फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

रांची : हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की महिला टीम 5A साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप के फाइनल में पहुंच गयी है. सेमीफाइनल में सिमडेगा की टीम ने हॉकी हिम को 3-1 से पराजित किया. फाइनल मैच कल (7 अक्तूबर को) खेला जायेगा. हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर 5 से 7 अक्तूबर […]

विज्ञापन

रांची : हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की महिला टीम 5A साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप के फाइनल में पहुंच गयी है. सेमीफाइनल में सिमडेगा की टीम ने हॉकी हिम को 3-1 से पराजित किया. फाइनल मैच कल (7 अक्तूबर को) खेला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर 5 से 7 अक्तूबर तक आयोजित 25वीं 5A साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप महिला हॉकी प्रतियोगिता 2018 में हॉकी सिमडेगा ने शानदार प्रदर्शन किया है.

सेमीफाइनल मुकाबले में सिमडेगा की ओर से सुषमा कुमारी, रेशमा सोरेंगऔर सुप्रिया मुंडू ने 1-1 गोल किया. सुप्रिया मुंडू ने शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीता.

शुक्रवार को खेलेगये मैच में सिमडेगा ने हॉकी महाराष्ट्र को 4-3 से तथा हॉकी दिल्ली को 8-0 से पराजित किया था. इस प्रतियोगिता में हॉकी सिमडेगा के साथ हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी हिम, हॉकी दिल्ली, हॉकी हरियाणा, हॉकी राजस्थान, हॉकी छतीसगढ़एवं अभिलाषी यूनिवर्सिटी की टीमें भाग ले रही हैं. हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola