टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर, यहां जानें कैसे बची चालक की जान..

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाता-चाईबासा मार्ग पर NH-220 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई. चालक बाल-बाल बचे, लेकिन एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

राजनगर: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे केशरगाड़िया गांव के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. आमने-सामने हुई भिड़ंत इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक गंभीर हादसे में बाल-बाल बच गये. उन्हें हल्की चोटें आयीं.

विज्ञापन

टाटा की ओर जा रहा था ट्रक, सामने से आ रहे वाहन से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या जेएच-02 बीएक्स-1011 टाटा की ओर जा रहा था. केशरगाड़िया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गये.

आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण

दोनों ट्रकों की भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को देखा. दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए लोगों में कुछ देर तक दहशत की स्थिति रही. हालांकि, दोनों चालकों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की तीव्रता काफी अधिक थी और ऐसे हादसे में जान का नुकसान भी हो सकता था. दुर्घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola