सरायकेला ओल्ड एज होम पहुंचे भाजपा नेता, बुजुर्गों के साथ बैठकर किया भोजन

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में वरिष्ठ नागरिकों के साथ सेवा संकल्प अभियान मनाते भाजपाई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला भाजपा नेताओं ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ भोजन किया और उनका हालचाल जाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह आयोजन किया गया, जो समाज की संवेदना को दर्शाता है।

विज्ञापन

सरायकेला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से मंगलवार को सरायकेला स्थित ओल्ड एज होम में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ बैठकर भोजन किया.

विज्ञापन

बुजुर्गों के साथ बिताया समय, जाना हालचाल

भाजपा नेताओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी कुशलक्षेम जानी. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया गया. नेताओं ने उनके जीवन के अनुभव और पुरानी यादें भी सुनीं. भाजपा नेताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उनके साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में शामिल होना सेवा और संवेदना का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग से जुड़कर सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने का संकल्प लेने की अपील की.

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, बीजू दत्ता, माइकल महतो, बद्री दरोगा, सूर्य देवी, रीता दुबे, पिंकी मोदक, मुरली प्रधान समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola