परगामा का झारखंडी इंद मेला कल, 2009 में रखी गयी थी नींव, इस बार भी जुटेगा हुजूम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पारगामा में आज झारखंडी इंद मेला और झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि होंगी. मेले में स्थानीय लोक संस्कृति का प्रदर्शन होगा.

विज्ञापन

चांडिल: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पारगामा स्थित पंचायत भवन के सामने बुधवार को झारखंडी इंद मेला सह झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. मेले के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. वहीं, आयोजन समिति ने मेले को खास बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

विज्ञापन

बंगाल और जमशेदपुर के कलाकार पेश करेंगे झूमर

मेला समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने बताया कि इंद पूजा सह मेला पूरी तरह झारखंडी लोक संस्कृति के रंग में नजर आएगा. दोपहर एक बजे से झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रोग्राम शुरू होगा. इसमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और मेदिनीपुर के साथ जमशेदपुर के ख्यातिप्राप्त झूमर कलाकार प्रस्तुति देंगे.

समिति का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक झूमर कला को लोगों तक पहुंचाना और इसे बढ़ावा देना है.

2009 में सुधीर महतो ने रखी थी मेले की नींव

समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो के अनुसार, पारगामा में इंद मेले की शुरुआत वर्ष 2009 में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो ने की थी. विलुप्त होती लोक परंपराओं और पारंपरिक झूमर कला को जीवंत रखने और संरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह मेला अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है.

हर वर्ष की तरह इस बार भी झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल के बलरामपुर, बाघमुंडी, पुरुलिया और आसपास के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola