चांडिल : राशन दुकान बिक रही थी शराब, दुकानदार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तिरुलडीह थाना ने गुप्ती सूचना पर छापेमारी की, 42 बोतल शराब बरामद
विज्ञापन
चांडिल.
तिरुलडीह थाना क्षेत्र के मानकीडीह निवासी शिवराम गोप (35) की राशन दुकान से पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न ब्रांड की 42 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. वहीं दुकानदार शिवराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी आलम चंद महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिवराम गोप की राशन दुकान छापेमारी की गयी. पता चला था कि राशन दुकान से शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. सूचना पर छापामारी की गयी. इसमें विभिन्न ब्रांड के कुल 42 बोतल अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद हुआ. शिवराम ग्रुप को राशन दुकान में अवैध रूप से शराब रखने व बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन