Seraikela Kharsawan News : शहीदों के परिजनों के अधिकारों को मिला संबल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय हेल्प डेस्क का समापन

विज्ञापन

राजनगर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत राजनगर प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय विशेष हेल्प डेस्क का गुरुवार को समापन हुआ. हेल्प डेस्क के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गयी. पीएलवी भक्तू मार्डी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य शहीद सैनिकों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के परिवारों को निःशुल्क विधिक सहायता और सहयोग प्रदान करना है. योजना के तहत ऐसे परिवार, जिनके सदस्य देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं, लाभार्थी की श्रेणी में आते हैं. उन्हें पेंशन, मुआवजा, सेवा लाभ, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, न्यायालयीन मामलों एवं कागजी कार्यवाही से संबंधित विधिक परामर्श और सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola