Seraikela News : बड़बिल को हरा शंकोडीह उद्घाटन मैच जीता

Updated:
विज्ञापन

खरसावां : गोंदपुर हेलीपैड मैदान में 32 टीमों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां

खरसावां के गोंदपुर हेलीपैड मैदान में मां आकर्षणी क्लब बाघमारा की ओर से मंगलवार से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. 32 टीमों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया. मंगल सोय ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलने व खेल में अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की अपील की. कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शंकोडीह व बड़बिल के बीच खेला गया, जिसमें शंकोडीह की टीम दो गोल से विजेता बनी. प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा. इस दौरान ग्रामीण मेला का भी आयोजन किया गया. इस दौरान संजय जोंको, नंदलाल हेंब्रम, निशांत बोदरा, विजय सोय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola