Seraikela Kharsawan News : सरायकेला में 1.054 किलो गांजा के साथ टोकलो का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरामद गांजा का बाजार मूल्य 60 हजार रुपये है

विज्ञापन

सरायकेला.

नशा तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 1.054 किलोग्राम गांजा के साथ पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लौजोड़ा निवासी खगेश्वर प्रधान (34) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के पास से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने राजखरसावां ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल (जेएच05यू-2402) पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 1.054 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मोटरसाइकिल व मोबाइल भी जब्त

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में किसी आपराधिक मामले का रिकॉर्ड नहीं मिला है. पुलिस ने उसके पास से बरामद गांजा, लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान भी उपस्थित थे.बरामद गांजा का बाजार मूल्य 60 हजार रुपये है

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola